हवाई यात्रा से जुड़े ये सीक्रेट्स आपको भी कर देंगे हैरान, शायद ही जानते होंगे आप इनके बारे में

By: Ankur Wed, 17 Nov 2021 3:46:17

हवाई यात्रा से जुड़े ये सीक्रेट्स आपको भी कर देंगे हैरान, शायद ही जानते होंगे आप इनके बारे में

अपनी सुविधा और कम वक़्त में गन्तव्य पर पहुंचने के लिए लोग हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं। कई लोग फ्लाइट में चढ़ने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं कि कहीं कोई हादसा हो जाए तो हावा में संभलने का भी कोई उपाय नहीं हैं। हांलाकि सुविधा के लिहाज से यह सफर बेहद उपयोगी साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हवाई यात्रा से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे और ये आपको हैरानी में डाल देंगे।

- हवा में जाते ही कुछ पायलट सो जाते हैं। इस दौरान प्लेन ऑटो पायलट मोड पर रहता है। ऐसा ज्यादातर लंबी दुरी की फ्लाइट में होता है। हवा में एयर पॉकेट बनते हैं। इसकी वजह से पायलट को नींद आने लगती है और वो सो जाता है।

- प्लेन में अगर आप कॉफ़ी लेना पसंद करते हैं तो अब से ऐसा ना करें। ये कॉफ़ी आपको बीमार बना सकती है। दरअसल, प्लेन ले कॉफ़ी कंटेनर की सफाई काफी कम की जाती है। पूरे दिन यूज होने के बाद एक बार इसे साफ़ किया जाता है। ऐसे में इसी से कॉफी निकाल कर सर्व किया जाता है। ऐसे में कंटेनर से कॉफ़ी लेना आपको महंगा पड़ जाएगा।

- जब आप प्लेन से सफर करते हैं तो आपको भी ऑक्सीजन मास्क के बारे में अलर्ट किया जाता है। हादसा होने पर ये मास्क आपको ऑक्सीजन देगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके जरिये आपको सिर्फ 15 मिनट ऑक्सीजन मिलेगा। इसके बाद ऑक्सीजन खत्म हो जाएगा। यानी अगर हादसा होता है तो आपको प्लेन के ऑक्सीजन मास्क से मात्र 15 मिनट की मदद मिलेगी।

- लंबी यात्रा वाले फ्लाइट्स में हेडफोन भी लगा होता है। इसके जरोये यात्री गाना सुनते और फिल्म देखकर समय काट सकते हैं। लेकिन अगर आप भी इन्हें यूज करते हैं, तो सावधान हो जाएं। असल में ये हेडफोन बक्टेरिया का घर होते हैं। अगर इन्हें लगाया जाए तो कान में इन्फेक्शन तक हो सकता है।

- प्लेन में सर्व खाने की क्वालिटी यात्रियों के लिए और पायलट के अलग-अलग होती है। इसके पीछे भी एक कारण है। जहां पायलट को हल्का-फुल्का और सेहतमंद खाना दिया जाता है वहीं यात्रियों को गरिष्ट भोजन देते हैं। इसकी ख़ास वजह है। पायलट का खाना जल्दी पच जाना चाहिए इस वजह से उन्हें हलका खाना दिया जाता है। जबकि यात्री सो जाए इसके लिए उन्हें गरिष्ट भोजन देते हैं।

ये भी पढ़े :

# गोल होने के बावजूद चौकोर डिब्बे में क्यों आता हैं पिज्जा? आइये जानें इसका राज!

# दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए 21 नवंबर तक निर्माण कार्य पर लगी रोक, सरकारी विभागों में 100% वर्क फ्रॉम होम लागू

# बॉस की इस हरकत से अनजान थे सभी कर्मचारी, हर हफ्ते करना पड़ता था 1.25 घंटे एक्स्ट्रा काम

# पिछले 4 साल से शैंपेन की तरह अपना ही यूरिन पी रही है महिला, आखिर कैसे लगी यह लत

# UP News: महराजगंज में स्कूल जा रहे दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com